दुर्गा पूजा और दशहरे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, CM योगी बोले-श्रद्धालुओं को न हो परेशानी

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 05:33 PM

tight security for durga puja and dussehra cm yogi says devotees should face no

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान यातायात बाधित न हो।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान यातायात बाधित न हो। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा के साथ यातायात भी सुचारू रूप से चलता रहे। गोरखपुर पहुंचने के बाद आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा और दशहरा की तैयारियों, कानून-व्यवस्था तथा विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा समितियों से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न हों और पंडालों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे। उन्होंने त्योहार के दौरान साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। योगी ने मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के भीतर रखने और विसर्जन के लिए उपयुक्त स्थान तय करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं, वहां मूर्तियों का विसर्जन कराया जाए और विसर्जन मार्गों पर अतिक्रमण न हो। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विसर्जन मार्गों का पहले से निरीक्षण करने तथा बिजली के तारों और जर्जर खंभों को बदलने का निर्देश भी दिया, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में मुख्यमंत्री ने नदियों के जलस्तर की जानकारी ली और बाढ़ तथा भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!