KundaliTv- ये राशियों होंगी मालामाल

Edited By Jyoti,Updated: 24 May, 2018 08:52 AM

मेष राशि- मेष राशि वालों सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। घर के बच्चे आपका नाम रौशन करेंगे। सरकारी कामों में भी कामयाबी मिलेगी। इसी के साथ व्यापारिक कामों में सफलता मिलेगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा

गुरुवार के साथ गंगा दशहरा का शुभ योग, ये राशियां होंगी मालामाल बताएंगे आचार्य कमलनंद लाल 

मेष राशि- मेष राशि वालों सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। घर के बच्चे आपका नाम रौशन करेंगे। सरकारी कामों में भी कामयाबी मिलेगी। इसी के साथ व्यापारिक कामों में सफलता मिलेगी। आपके सोच-विचार में गंभीरता आएगी। वर्कप्लेस पर सम्मान प्राप्त होगा। सालों से अधूरी इच्छाएं थोड़ी मेहनत के बाद पूरी होंगी। जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट करेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 4

वृष राशि- वृष राशि वालों आज पॉजिटिव सोच रखें। भाग्य आपके साथ है। सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छा समय है। इस शुभ अवसर का पूरा फायदा उठाएं। अगर घर में गाड़ी है तो उसपर बड़ा खर्चा हो सकता है। इस राशि की लड़कियों को थोड़े से प्रयास से बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आज इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीदने के योग हैं।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 2

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले लोगों का धार्मिक कार्यों में रूझाव बढ़ेगा। पाठ-पूजा में मन लगेगा। घर में मांगलिक काम करा सकते हैं। आज आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। आपका बिज़नेस बढ़ेगा। आज आपके नए दोस्त बनेंगे। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आप किसी कलचरल प्रोग्राम में शामिल होंगे।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 1

कर्क राशि- कर्क राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। जिससे विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। इस राशि के लोगों को बिज़नेस में लाभ होगा व कोई बड़ी डील मिलने के भी आसार हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत का उन्हें अच्छा परिणाम मिलेगा। विदेश से कोई गुड न्यूज़ लेकर आने वाला है। इस राशि की महिलाएं यात्रा पर जा सकती हैं। बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। इसलिए सावधानी बरतें।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 6

सिंह राशि- सिंह राशि वाले लोगों का मन बच्चों की सफलता से खुश रहेगा। लोगों से पॉजिटिव व्यवहार रखें। आपके इस व्यवहार से धन-लाभ के भी आसार दिख रहे हैं। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। इस राशि की लड़कियों का मनोबल बढ़ा रहेगा। पिता से गिफ्ट मिलने का योग है।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 9

कन्या राशि- कन्या राशि वालों आज आप थोड़ा समझदारी से काम लें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। आज आप नई घड़ी खरीद सकते हैं। रोमांस के लिए आज का दिन बढ़िया है। इस राशि की महिलायों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। माता का स्मरण कर अपने काम प्रारंभ करें।
शुभ रंग- मैजेंटा शुभ नंबर- 5

तुला राशि- तुला राशि वालों आज आप काफी आध्यात्मिक रहेंगे। आपके आचार विचार सात्विक रहेंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। आज इस राशि की महिलाएं अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाएगी। नया घर खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आज का सौदा आपके पक्ष में रहेगा। अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।
शुभ रंग- लाल रंग शुभ नंबर- 4

वृश्चिक राशि- मांगलिक कार्य कराने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अगर स्टूडेंट पढ़ाई-लिखाई में अच्छा है तो बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस राशि की लड़कियां अपने दोस्तों के साथ बाहर जा सकती हैं। शॉपिंग के दौरान पर्स चोरी होने के आसार हैं। सावधानी बरतें। बचपन के किसी खास दोस्ते से मुलाकात होगी। परिवार के मसलों को सुलझाने में कामयाबी मिल सकती है।
शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 3

धनु राशि- धनु राशि वालों आज आपका स्वभाव बहुत ही शांत और मधुर रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का योग है। दोस्तों से शुभ समाचार मिल सकता है। लव मेट्स से सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। कपड़े के कारोबारियों के लिए शुभ समय है। योजनाबंदी होकर काम करने पर सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा वाले लोगों के काम से सहयोगी व अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 2

मकर राशि- मकर राशि वालों आज आपके विदेश यात्रा के योग है। यदि आप विदेश से संबंधित कोई बिज़नेस शूरू करना चाहते हैं। तो उस संबंध में आज बड़े फैसले लेने का दिन है। भाई- बहनों से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। आपका पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। इस राशि की महिलाएं सोशल वर्क में आगे रहेंगी। सेहत अच्छी रहेगी। नए पार्टनर मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग- गुलाबी शुभ नंबर- 7

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों आज आप सामाजिक काम में भाग लेंगे। बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी बात पर कोई नाराज़ हो सकता है। दोस्तों से थोड़ा संभल कर बात करें, उनसे फ्रैंडली विहेवियर दिखाएं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 1

मीन राशि- मीन राशि वालों आज जीवनसाथी से आपको गिफ्ट मिलने का योग है। वर्कप्लेस पर सावधानी बरतने की जरूरत है। अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। बिज़नेस में नए समझौते कर सकते हैं, फायदेमंद रहेगा। आज आपके घर मेहमान भी आ सकते हैं। अगर बेटी की शादी के लिए अच्छा लड़का नहीं मिल रहा, तो समय शुभ है अच्छा रिश्ता आ सकता है। सोच-विचार में सात्विकता आएगी। कामकाजी भागदौड़ भी सही नतीजा देगी। आमतौर पर कामयाबी साथ देगी, मगर विरोधियों की अनदेखी न करें।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 8
कब देखा गया सपना होता है सच

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!