मध्य प्रदेश से लेकर बिहार तक, आज चुनावी नतीजों पर रहेगी देश की नजर

Edited By vasudha,Updated: 10 Nov, 2020 09:03 AM

today the country eyes will be on the election results

देश के कई राज्यों की किस्मत का फैसला आज होने जा रहा है। जहां एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव के लिये मतों की गिनती शुरू हो गई तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसके अलावा आज ही उत्तर प्रदेश की सात...

नेशनल डेस्क: देश के कई राज्यों की किस्मत का फैसला आज होने जा रहा है। जहां एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव के लिये मतों की गिनती शुरू हो गई तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसके अलावा आज ही उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसी तरह की ताजी और बड़ी खबरें हम आप तक पहुंचाते रहेंगे, जिस पर देश और दुनिया की नजर रहेगी:-

 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना शुरू 
बिहार विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को मतों की गिनती शुरू हो चुकी है।  बिहार चुनाव के लिये मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर हो रही है। इस चुनाव के परिणाम राज्य में नीतीश कुमार सरकार का भविष्य तय करेंगे। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्ष से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। बिहार चुनाव के लिये अधिकतर एक्जिट पोल में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पांच दलों के महागठबंधन को जीत हासिल होने का पूर्वानुमान व्यक्ति किया गया है। तेजस्वी यादव (31) महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और इस चुनाव में उनका मुकाबला वर्तमान मुख्यमंत्री तथा जदयू नेता नीतीश कुमार से था। 

 

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू 
कोविड-19 महामारी के बीच मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम राज्य की भाजपा नीत शिवराज सिंह चौहान सरकार का भविष्य तय करेंगे। 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए संबंधित जिला मुख्यालयों में मतगणना प्रात: 8 बजे से शुरू हुई। इस उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्री सहित 355 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज शाम तक होगा। 

 

उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर आज आएगा फैसला
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह शुरू हो गयी। प्रदेश की सात सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 53 फीसदी वोटरों ने 88 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया था। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था उनमें नौगांव सादात, टूंडला, बांगरमउ, बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर और मल्हनी विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें मल्हनी सीट पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के खाते में गयी थी बाकी सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!