पाक के कारण छोटा करना पड़ेगा भारत का तिरंगा

Edited By ,Updated: 07 Apr, 2017 02:44 PM

triolor of india will have to shorten due to pak

पाकिस्तानी दिल्ली सीमा पर भारत के अटारी बार्डर में लगा देश के सबसे बड़ा तिरंगा अब थोड़ा छोटा हो जाएगा।....

नई दिल्लीः पाकिस्तानी दिल्ली सीमा पर भारत के अटारी बार्डर में लगा देश के सबसे बड़ा तिरंगा अब थोड़ा छोटा हो जाएगा। 355 फीट ऊंचाई पर लगे तिरंगे का आकार पाकिस्तानी इलाके में चलने वाले तेज हवा और खराब मौसम के कारण छोटा करना पड़ेगा। 120 फीट गुणा 80 फीट के इस झंडे को लगाने वाले अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने कहा है कि अब इससे छोटा झंडा लगाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि देश का सबसे ऊंचा तिरंगा पाकिस्तान के लाहौर से भी दिखाई देता है।अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अब 72 फीट गुणा 48 फीट का तिरंगा लगाकर देखेगा। माना जा रहा है कि 355 फीट की ऊंचाई पर ज्यादा देर तक टिका रह सकेगा। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिंरगे की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3ः2 का होना चाहिए।

झंडे के देखरेख के लिए ऑनलाइन टेंडर होगा जारी
अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अटारी बार्डर पर बीटिंग रीट्रीट देखने जाने वाले पर्यटकों से अपील करेगा कि वो इस तिरंगे के लिए चंदा दें। अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट झंडे के सालाना देखरेख के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी करने पर विचार कर रहा है। ट्रस्ट के अनुसार इस तिरंगे की देखरेख पर सालाना करीब 30 लाख रुपए खर्च होते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!