बंद हुआ TVS Sport ELS वेरिएंट, अब कंपनी करेगी इनकी सेल

Edited By Parminder Kaur,Updated: 29 May, 2025 11:24 AM

tvs sport els variant discontinued

TVS ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय बाइक TVS Sport का एक नया वेरिएंट TVS Sport ES Plus अप्रैल 2025 में लॉन्च किया। यह नया मॉडल कई आकर्षक अपडेट्स के साथ आता है, जिसमें नया कलर स्कीम, अपडेटेड ग्राफिक्स और एक सुविधाजनक USB चार्जिंग पोर्ट शामिल है। इसे...

ऑटो डेस्क. TVS ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय बाइक TVS Sport का एक नया वेरिएंट TVS Sport ES Plus अप्रैल 2025 में लॉन्च किया। यह नया मॉडल कई आकर्षक अपडेट्स के साथ आता है, जिसमें नया कलर स्कीम, अपडेटेड ग्राफिक्स और एक सुविधाजनक USB चार्जिंग पोर्ट शामिल है। इसे कंपनी के टॉप-एंड 'ELS' वेरिएंट से ठीक नीचे रखा गया है। इस नए वेरिएंट के आने के बाद TVS Sport के ELS वेरिएंट को बंद कर दिया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 71,785 रुपये थी। यह वेरिएंट क्यों बंद किया गया है। अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। TVS Sport अब ES और ES प्लस वेरिएंट में बेची जाएगी।

PunjabKesari

TVS Sport ES (बेस वेरिएंट)

कीमत: इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,881 रुपये है।

कलर ऑप्शन: यह चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है - स्टारलाइट ब्लू, ऑल रेड, ऑल ब्लैक और ऑल ग्रे।

ग्राफिक्स: इन चारों कलर में कोई ग्राफिक्स नहीं दिया गया है। केवल टेल पैनल पर ब्रांडिंग मिलती है।

पहिए: इसमें ब्लैक आउट अलॉय व्हील दिए गए हैं।

अन्य फीचर्स: ग्रैब रेल को ब्रश्ड सिल्वर फिनिश दिया गया है और साथ ही क्रोम एग्जॉस्ट कवर भी मिलता है।

TVS Sport ES Plus (नया एडिशन)

कीमत: यह TVS Sport का सबसे नया एडिशन है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60,881 रुपये है, जो ES वेरिएंट से केवल 1,000 रुपये अधिक है।

कलर स्कीम: इसे दो आकर्षक कलर स्कीम में लॉन्च किया गया है - ब्लैक नियॉन और ग्रे रेड।

ग्राफिक्स: बाइक के टैंक, फ्रंट फेंडर, हेडलाइट काउल और साइड बॉडी पैनल पर आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं।

पहिए: इसमें ब्लैक आउट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, और लुक को और बढ़ाने के लिए रिम्स पर नियॉन डिकल्स भी मिलते हैं।

अन्य फीचर्स: इसमें USB-चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मिलती है, साथ ही ब्लैक आउट एग्जॉस्ट कवर और ग्रैब रेल भी दिया गया है।


दोनों वेरिएंट में समानताएं

इंजन: दोनों में 109.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 8.19 PS की पावर और 8.70 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

गियरबॉक्स: इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

सस्पेंशन: TVS स्पोर्ट में टेलिस्कोपिक फोर्क फ्रंट सस्पेंशन और 5-स्टेप प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है।

इंस्ट्रूमेंट कंसोल: दोनों वेरिएंट में स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, ओडोमीटर रीडिंग और इकोनोमीटर के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है।

लाइटिंग: इसमें हैलोजन हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट) भी मिलते हैं।

ब्रेकिंग: दोनों वेरिएंट में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी दिया जाता है, जो सुरक्षा को बढ़ाता है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!