टेकऑफ दौरान स्विस विमान में लगी आग ! सवार 232 यात्रियों की फंसी जान, दिल्ली एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप(Video)

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 11:48 AM

swiss airplane catches fire during takeoff delhi airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट LX147 में टेकऑफ के दौरान धुआं निकलने से बड़ा हंगामा मच गया। इमरजेंसी घोषित कर उड़ान रोकी गई और 232 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्लाइड से निकासी के दौरान 4 यात्री मामूली घायल हुए, लेकिन स्थिति जल्द...

International Desk:  रविवार देर रात Indira Gandhi International Airport पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब Swiss International Air Lines की फ्लाइट LX147 (दिल्ली से ज्यूरिख) के टेकऑफ के दौरान अचानक तकनीकी समस्या सामने आ गई। रात करीब 2 बजे विमान रनवे पर उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी उसके बाएं पहिए से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट और क्रू ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया और इमरजेंसी घोषित कर दी।

 

विमान में उस समय कुल 232 यात्री सवार थे। किसी भी बड़े खतरे से बचने के लिए सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए जल्दी-जल्दी बाहर निकाला गया। इस दौरान अफरा-तफरी में 4 यात्रियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इमरजेंसी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया। रात 2:06 बजे “फुल हाइड्रोलिक इमरजेंसी” घोषित की गई, जिसके बाद 5 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

 

राहत और बचाव दल ने तेजी से काम करते हुए स्थिति को काबू में कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, पूरी स्थिति को लगभग 3:30 बजे तक नियंत्रित कर लिया गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि सभी सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन किया गया और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना का एयरपोर्ट के बाकी ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं पड़ा और उड़ानें सामान्य रूप से जारी रहीं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!