Volvo का ग्राहकों को बड़ा झटका! कंपनी ने बढ़ाए सभी गाड़ियों के दाम, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 05:58 PM

volvo increased the prices of its vehicles

वोल्वो कार लवर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप अभी वोल्वो कंपनी की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास केवल 30 अप्रैल तक का समय है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 1 मई से वोल्वो कंपनी की गाडियों की कीमत बढ़ जाएगी।

Volvo Cars Price Hike:  वोल्वो कार लवर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप अभी वोल्वो कंपनी की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास केवल 30 अप्रैल तक का समय है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 1 मई से वोल्वो कंपनी की गाडियों की कीमत बढ़ जाएगी।

1 मई से लागू होंगी नई कीमतें

1 मई से कंपनी की पूरी रेंज पर नए दरें लागू होंगी। अलग-अलग मॉडल के आधार पर दाम ₹1,00,000 तक बढ़ सकते हैं। कीमत बढ़ोतरी से पहले अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास 30 अप्रैल का समय है।  

PunjabKesari

कीमत बढ़ोतरी के पीछे का कारण

वोल्वो ने इस फैसले के पीछे वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों को जिम्मेदार ठहराया है। वैश्विक स्तर पर सामान की आवाजाही में हो रही देरी से लागत बढ़ी है। विदेशी मुद्रा की कीमतों में अस्थिरता के कारण भी प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ गई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और Strait of Hormuz में शिपिंग बाधित होने से कच्चे माल की आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है।

इन लोकप्रिय मॉडल्स पर होगा असर

वोल्वो के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मौजूद वोल्वो EX30 और EC40 और SUV सेगमेंट में मौजूद XC60 और प्रीमियम XC90 की कीमतें बढ़ गई हैं।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!