UP: फिरोजाबाद के सिरसागंज में पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, फांसी के फंदे पर लटककर दे दी जान

Edited By Yaspal,Updated: 21 Apr, 2024 07:25 PM

up there was a fight between husband and wife in sirsaganj firozabad

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र मे पति-पत्नी में विवाद के बाद पहले पत्नी ने फांसी लगा ली उसके बाद पति भी फांसी पर लटक गया

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र मे पति-पत्नी में विवाद के बाद पहले पत्नी ने फांसी लगा ली उसके बाद पति भी फांसी पर लटक गया। फांसी की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रविवार को सुबह पति-पत्नी को लेकर जिला अस्पताल आई। डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया है जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार सिरसागंज निवासी अंकित और उसकी पत्नी सरस्वती उर्फ बबली के बीच किसी बात पर कोई विवाद हो गया था। विवाद के चलते पत्नी बबली फांसी के फंदे पर लटक गई जब अंकित ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो वह भी फांसी के फंदे पर लटक गया।

परिजनों ने जब दोनो को फांसी के फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी गई और दोनों को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने बबली उर्फ सरस्वती (25) को मृत घोषित कर दिया जबकि अंकित की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। मृतका के पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। वैधानिक औपचारिकता के बाद शव का पोस्टमाटर्म कराया जाएगा।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!