Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Dec, 2018 12:37 PM
जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनावों के लिए वोटिंग जारी है।
जम्मू : जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनावों के लिए वोटिंग जारी है। शनिवार को छठे चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर को दो बजे तक जारी रहेगा। राज्य में करीब 13 वर्षों के बाद पंचायती चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले इसी महीने शहरी निकाय के चुनाव संपन्न हुये और दोनों संभागों को उनके-उनके मेयर मिले।
छठे चरण के चुनाव हेतु 3, 174 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कश्मीर में 410 और जम्मू में 2, 764 मतदान केन्द्र हैं। छठे चरण हेतु 7,156 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 406 सरपंच और 2,277 पंच उम्मीदवार हैं। वहीं 111 सरपंच और 1,048 पंच निविर्रोध चुने जा चुके हैं। कुल 597,396 मतदाता मतदान करेंगे। आपको बता दें कि 9 चरणों में हो रहे मतदान के अंतिम चरण हेतु 11 दिसंबर को वोटिंग होगी।