पंजाब को 'रंगला' बनाने के लिए हमें सभी 13 लोकसभा सीटों की जरुरत है: केजरीवाल

Edited By Mahima,Updated: 11 Mar, 2024 03:31 PM

we need all 13 lok sabha seats to make punjab rangla

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में अपनी पार्टी का चुनाव अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भगवंत मान सरकार को गिराने के लिए आप के विधायकों को साधने की कोशिश का...

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में अपनी पार्टी का चुनाव अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भगवंत मान सरकार को गिराने के लिए आप के विधायकों को साधने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आप को जिताने का आह्वान किया।

केजरीवाल ने कहा, ''हमें अपने लिए इन सीटों की जरूरत नहीं है बल्कि आपके परिवार के लिए अधिक काम करने और उन्हें अधिक समृद्ध बनाने के लिए जरुरत है। पंजाब को 'रंगला' बनाने के लिए हमें 13 सीटें चाहिए।'' कार्यक्रम में ‘आप' ने नारा भी दिया- ''संसद विच भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते बढ़ेगी शान'' (संसद में भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान)। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए, केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर पंजाब के लिए 8,000 करोड़ रुपये की राशि को रोकने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा मान सरकार को गिराने के लिए उनके विधायकों से संपर्क साध रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने कथित रूप से पंजाब के 8,000 करोड़ रुपये रोके हैं , जो बहुत सारा पैसा है। उन्होंने कहा कि इस धन से कितने स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण हो सकता है। केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के लिए भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे पंजाब की झांकी को कैसे अस्वीकार सकते हैं। उन्होंने केंद्र और पंजाब के राज्यपाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हर दिन परेशान करने का भी आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा कि एक समय था जब पंजाब में चारों ओर नकारात्मकता थी और कानून-व्यवस्था की समस्या थी, बिजली के बिल बढ़ रहे थे, बिजली कटौती हो रही थी और किसान तथा व्यापारी परेशान थे। उन्होंने कहा, ''आज चारों ओर सिर्फ सकारात्मकता है। राज्य में उद्योगपति लौट रहे हैं, वे यहां उद्योग खोलना चाहते हैं। युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं, मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं, लेकिन अब भी बहुत कुछ होना बाकी है।'' उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं, इसलिए हमें पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें चाहिए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!