फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान: हम 10 मारेंगे तो वो 12 मारेंगे

Edited By Updated: 06 Feb, 2018 02:51 PM

we will hit 10 they will kill 12 says farooq abdullah

पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि, ''क्या केवल आप (भारत) के जवान मारे जा रहे हैं? क्या उनके (पाकिस्तान) जवान नहीं मर रहे हैं? क्या लोग...

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने बेतुका बयान दिया है। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में कैप्टन सहित चार जवानों की शहादत के सवाल पर फारूक ने कहा कि दोनों तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है. गोलियां दोनों तरफ से चल रही हैं।

फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि, 'क्या केवल आप (भारत) के जवान मारे जा रहे हैं? क्या उनके (पाकिस्तान) जवान नहीं मर रहे हैं? क्या लोग नहीं मर रहे हैं? दोनों तरफ से गोलाबारी हो रही है। लाइन वहीं पर खड़ी है. यह तो बंद करना पड़ेगा।'

पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल दागे जाने पर फारुक अब्दुल्ला ने कहा, 'आप भी मिसाइल मारेंगे फिर फर्क क्या है। इससे वतन को क्या फायदा है। इतने हमारे जवान मर गए, कैप्टन मर गए। कब तक हम यह खून देखते रहेंगे। युद्ध रास्ता नहीं है, एक ही रास्ता है जो कि बातचीत है। बातचीत के बगैर कुछ नहीं बनेगा। हम लोग गोला मारेंगे, वह भी दो मारेंगे। हम 10 मारेंगे वह 12 मारेंगे. लोग मर जाएंगे।'

लगातार घुसपैठ पर फारुक अब्दुल्ला का कहना है कि, 'घुसपैठ तब बंद होगी जब आप बातचीत करेंगे। वाजपेयी ने बातचीत की थी और आराम से हम रहे।' एक और सर्जिकल स्ट्राइक पर फारुक अब्दुल्ला का कहना है कि, 'अगर आपका मीडिया सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है तो फारुख अब्दुल्ला को क्या कहते हैं। गोलाबारी से कुछ फायदा होने वाला नहीं है। दोनों तरफ के लोग मारे जा रहे हैं।'

फारुक ने कहा, 'इसमें आम आदमी मारा जा रहा है। लड़ाई से कोई फायदा नहीं है। बातचीत ही एक रास्ता है। गोलाबारी से कोई फायदा होने वाला नहीं है। यह मामला बंद करना जरूरी है।युद्ध कोई रास्ता नहीं है, युद्ध से कोई भी हल नहीं निकल सकता।'

फारुक ने कहा, 'हमें लड़ाई की तरफ नहीं जाना चाहिए। मीडिया को अमन की तरफ ले जाने की कोशिश करनी चाहिए, इंडिया को बातचीत की शुरुआत करनी चाहिए।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!