OMG: गहने चुराकर खा जाती थी महिला, डॉक्टरों ने पेट से निकाले 1.5 किलो ज्वैलरी, 90 सिक्के

Edited By Anil dev,Updated: 25 Jul, 2019 11:21 AM

west bengal hospital siddharth biswas

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से 1.5 किलोग्राम से अधिक गहने और सिक्के निकाले गए। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

रामपुरहाट: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से 1.5 किलोग्राम से अधिक गहने और सिक्के निकाले गए। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ बिस्वास ने कहा कि 26 वर्षीय महिला के पेट में 5 रुपए और 10 रुपए के नब्बे सिक्के, चेन, नाक का बालियां, झुमके, चूडिय़ां, पायल, कड़ा और घडिय़ां पाए गए। 

घर से गायब हो रहे थे गहने
बिस्वास ने बुधवार को सर्जरी के बाद कहा, आभूषण ज्यादातर तांबे और पीतल के थे, लेकिन इनमें कुछ सोने के गहने भी थे। महिला की मां ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि मारग्राम गांव में उसके घर से गहने गायब हो रहे हैं, लेकिन जब भी परिवार उससे पूछताछ करता था, तो वह रोने लगती थी। उसकी मां ने कहा, मेरी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से वह हर बार भोजन करने के बाद उल्टी कर रही थी। उसने बताया कि उसकी बेटी अपने भाई की दुकान से सिक्के लाई थी। 

जांच करने के बाद डॉक्टरों ने की सर्जरी
उसकी मां ने कहा, हम उस पर नजर रखते थे। किसी तरह वह इन सभी को निगल गई। वह दो महीने तक बीमार रही। हम उसे कई निजी डॉक्टरों के पास ले गए और उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बाद में, महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक सप्ताह तक उसकी जांच करने के बाद उसकी सर्जरी की। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!