West Bengal में नाबालिग से रे / प-मर्डर पर बवाल: मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 06:27 PM

west bengal minor rape murder uproar three arrested including main accused p

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बारुईपुर में एक नाबालिग से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी हत्या के मामले स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन बड़े पैमाने पर आगजनी और हिंसा में बदल गए। जिसमें भीड़ ने एक 26 साल के संदिग्ध की लिंचिंग कर दी और पुलिस और सेंट्रल फोर्स के...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल पुलिस ने बारुईपुर में एक नाबालिग से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी हत्या के मामले स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन बड़े पैमाने पर आगजनी और हिंसा में बदल गए। जिसमें भीड़ ने एक 26 साल के संदिग्ध की लिंचिंग कर दी और पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवानों पर ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया, और सड़कों और रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ काननू कार्रवाई की जा रही है शांति व्यवस्था बनाएं जिससे किसी भी नागरिक को दिक्तत न हो। 

अब तक तीन आरोगी गिरफ्तार 
आपको बता दें कि रविवार सुबह बरुईपुर में सुरजापुर हाट के पास एक तालाब में 12 साल की एक स्कूली छात्रा की लाश मिली, जिसके साथ कथित तौर पर रेप किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने भारी दवाब के बाद मुख्य आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आनंद सरदार के रूप में हुई है। उसे बारुईपुर जिला पुलिस ने दोपहर के समय एक तलाश अभियान के बाद दक्षिण 24 परगना में बाजार इलाके से पकड़ा।

मोबाइल फोन लोकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस 
 उन्होंने कहा, ''इस मामले में मुख्य आरोपी सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसी सूचना थी कि वह बारुईपुर बाजार क्षेत्र में है, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या अब तीन हो गई है।'' अधिकारी ने बताया कि आरोपी को उसकी मोबाइल फोन टावर लोकेशन के जरिए पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए वह पुलिस हिरासत में है। 

संदिग्ध आरोपी की तलाश में जुटी एसआईटी
अधिकारी के अनुसार, इस मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एक व्यक्ति को बीती रात गिरफ्तार किया गया था और दूसरे को आज सुबह गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, ''इनके अलावा हमने तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। हमारे अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। हमें इस अपराध में मुख्य आरोपी की भूमिका के साथ-साथ उसके संभावित ठिकाने के बारे में भी जानकारी मिली।

दक्षिण 24 परगना में धारा 163 लागू 
लड़की का शव सुर्ज्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में मिला। रविवार को शव मिलने के कुछ घंटों बाद गुस्साई भीड़ ने लड़की की मौत में शामिल होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस बीच, अपराध को लेकर फैले तनाव के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर, नरेंद्रपुर और सोनारपुर इलाकों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

पुलिस बोली- हालात काबू में हैं
वहीं, एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हालात काबू में हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू की गई है। प्रभावित इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।'' अधिकारी ने कहा, ''हम लोगों से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और प्रशासन का सहयोग करें। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!