प्रियंका गांधी को याद आई उस रात की कहानी...जब नेहरू के बेड पर आकर सो गया गार्ड

Edited By Seema Sharma,Updated: 14 Nov, 2019 04:03 PM

when the guard fell asleep on nehru bed priyanka told story

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंच उनको...

नई दिल्लीः देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंच उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। वहीं हर कोई अपने तरीके से नेहरू की जयंती पर उन्हें याद कर रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने परदादा को एक पुरानी स्मृति ट्विटर पर शेयर कर उन्हें याद किया।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि मेरे परदादा के बारे में मेरी पसंदीदा याद वह है, जब एक सुबह 3 बजे परदादा काम से लौटे तो देखा कि उनके बिस्तर पर उनका बॉडीगार्ड सो रहा था इस पर नहरू ने गार्ड को कंबल ओढ़ाया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए। वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हम उन्हें याद करते हैं। वह एक राजनेता, दूरदर्शी, विद्वान, संस्थाओं का निर्माण करने वाले और आधुनिक भारत के एक महान शिल्पकार थे।

PunjabKesari

बता दें कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के पुत्र नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और इस पद पर वह 1964 में अपने निधन तक रहे। नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बच्चे उनको चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पंडित नेहरू हमेशा कहते थे कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!