पत्नी के सामने महिला से किया रेप, धर्म बदलने का डाला दबाव, 7 लोगों के खिलाफ FIR

Edited By Parveen Kumar,Updated: 22 Apr, 2024 07:40 PM

woman raped in front of wife

कर्नाटक में एक जबरन धर्मांतरण करवाए जाने का मामला सामने आया है। एक महिला ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं और साथ ही कहा है कि निजी तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

नेशनल डेस्क : कर्नाटक में एक जबरन धर्मांतरण करवाए जाने का मामला सामने आया है। एक महिला ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं और साथ ही कहा है कि निजी तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सौंदत्ती में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया ने कि आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने बलात्कार किया। साथ ही बुर्का डालने का दबाव बनाया। आरोपियों पर विभिन्न कानूनों के तहत आरोप लगाए गए हैं, जिनमें कर्नाटक धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार संरक्षण अधिनियम, आईटी कानून की संबंधित धाराएं, एससी/एसटी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता शामिल हैं। उनके खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, अपहरण, गलत तरीके से कैद करना और आपराधिक धमकी देना शामिल है। पीड़तिा के अनुसार जो हिन्दू और विवाहित है, मुख्य संदिग्ध रफीक ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बुकर पहनने के लिए मजबूर किया, उसे माथे पर ‘कुमकुम' लगाने से रोका।

दंपति ने कथित तौर पर महिला को धोखा दिया, उसके साथ यौन संबंध बनाए और अंतरंग तस्वीरें लीं, जिनका इस्तेमाल बाद में उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए ब्लैकमेल करने के लिए किया गया। पीड़तिा ने शिकायत दर्ज कराई कि रफीक ने उस पर अपने पति से तलाक लेने का दबाव डाला और उसे धर्म परिवर्तन के लिए राजी नहीं करने के लिए उसकी तस्वीरों को वायरल करने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दम्पति ने धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसे मारने की धमकी दी और पिछड़ी जाति से होने के कारण उसे जाति-आधारित अपमान का सामना करना पड़ा।

पुलिस जांच से पता चला कि 2023 से संदिग्धों ने महिला को बेलगावी में अपने साथ रहने और अपने आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर किया था। बेलगावी के एसपी भीमाशंकर गुलेदा ने कहा कि इस साल अप्रैल में, दंपति ने महिला को‘कुमकुम'न पहनने की हिदायत दी, उसे बुकर पहनाया और दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!