Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 Jun, 2019 02:58 PM
बुधवार को सुबह पुंछ नगर के बाहर स्थित शेरे कश्मीर पुल से पुलस्त नदी में छलांग लगा कर एक महिला ने अपनी जान दे दी।
पुंछ : बुधवार को सुबह पुंछ नगर के बाहर स्थित शेरे कश्मीर पुल से पुलस्त नदी में छलांग लगा कर एक महिला ने अपनी जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस एंव आम लोगों ने नदी में घंटों तालाशी अभियान चलाने के बाद नगर से करीब चार किलो मीटर दूर गांव दरा के पास से महिला का शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के उपरान्त मामला दर्ज कर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय सुरेन्द्र कौर पत्नी सुरेन्द्रपाल सिंह निवासी मोहल्ला किला पुंछ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस को किसी ने इस बात की सूचना दी कि एक महिला शेरे कश्मीर पुल से पुलस्त नदी मे कूद गई है। महिला के नदी में छलांग लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जबकि पुलिस इस मामले में परिजनों एंव रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।