Edited By Parveen Kumar,Updated: 11 May, 2026 05:54 PM

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत वाराणसी में सोमनाथ संकल्प महोत्सव में संबोधन करते हुए कहा कि 'हम सब जानते हैं मो.गोरी से लेकर मुगलों तक,कई विदेशी आतताइयों ने हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने का...
नेशनल डेस्क : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत वाराणसी में सोमनाथ संकल्प महोत्सव में संबोधन करते हुए कहा कि 'हम सब जानते हैं मो.गोरी से लेकर मुगलों तक,कई विदेशी आतताइयों ने हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने का प्रयास किया'।
मुख्यमंत्री ने कहा कि औरंगजेब ने बाबा विश्वनाथ के प्राचीन मंदिर को ध्वस्त कर एक गुलामी का ढांचा भी यहां खड़ा किया,लेकिन वो भारत की आत्मा को तोड़ नही पाए। वो नही समझ पाए,सनातन केवल मंदिरों की दीवारों में ही नही,अपितु भारत की चेतना में बसता है, और भारत की चेतना, आत्मा को अजर,अमर मानकर चलती है,यही भारत की अजरता,अमरता का शास्वत शंखनाद भारत की आध्यात्मिक,सांस्कृतिक विरासत में हम सबके सामने झलकती है।
जिन्होंने सनातन को मिटाने का प्रयास किया,आज वह स्वयं मिट्टी में मिल चुके हैं,आज उन आक्रांताओ का नाम लेने वाला कोई नही है, लेकिन काशी विश्वनाथ धाम हो या सोमनाथ महादेव का मंदिर ये दोनों भारत के स्वाभिमान की गाथा को आगे बढ़ा रहे हैं।