VIDEO: कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की कार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फेंके अंडे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jun, 2017 03:42 PM

youth congress workers hurled eggs at union minister vehicle

ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के काफिले पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अंडे फेंके जाने का मामला सामने अाया हैं।

भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के काफिले पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अंडे फेंके जाने का मामला सामने अाया हैं। दरअसल, कृषि मंत्री यहां गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। जैसे ही उनका काफिला बाहर निकला वहां मौजूदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। प्रदर्शनकारी मंदसौर गोलीकांड में 6 किसानों की मौत से नाराज होकर कृषि मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने उतरे थे। इस मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के 5 कार्यकर्ताओं के गिरफ्तार भी किया है।


'कृषि मंत्री की चुप्पी पर सवाल'
बिहार के मोतीहारी में शुक्रवार को राधामोहन सिंह योग गुरु बाबा रामदेव के साथ मंच पर योग करते देखे गए थे। जब देश के कई राज्यों में किसान आंदोलन कर रहे हों, ऐसे में कृषि मंत्री का यूं योग को प्रोत्साहित करना सवाल पैदा करता है। फिलहाल किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!