प्रैग्नेंसी के लिए मददगार होते हैं ये 10 आहार (pics)

Edited By ,Updated: 19 Apr, 2016 03:50 PM

during pregnancy include these foods in the diet

हर महिला को गर्भधारण करने से पहलें अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि मां अौर बच्चा...

हर महिला को गर्भधारण करने से पहलें अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि मां अौर बच्चा दोनों शारीरिक तौर पर सवस्थ रहें। इसलिए अाज हम अापको प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहारों के बारे में बताएगें। महिला को स्वस्थ रहने के लिए इन अाहारों को अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए जानें भोजन में शामिल करने वाले इन 10 आहारों के बारे में...

 

- विटामिन सी वाले आहार

गर्भधारण करने जा रही हैं तो आहार में संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी व किवी फ्रूट का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इन चीजों का सेवन करने से महिलाओं को कंसीव करने में मदद मिलती है। 

 

- ओमेगा 3 फैटी वाले आहार

गर्भवती महिलाअों को ओमेगा 3 फैटी वाले आहार जैसे कि बादाम, अखरोट और एप्रीकॉट का सेवन करना चाहिए। 

 

- हरी पत्तेदार सब्जियां

महिला को अपने अंगों को स्वस्थ रखने के लिए आयरन, फोलिक एसिड व एंटीऑक्सीडेंट मौजूद वाली हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इन्हें खाने से महिला को गर्भधारण करने में मदद मिलती है। 

 

- बीटा केरोटीन युक्त आहार

बीटा केरोटीन युक्त आहार का सेवन करने से महिलाअों में हार्मोन्स के असंतुलन को कम किया जा सकता है। इसलिए महिला को खाने में नारंगी व पीले रंग की सब्जियों को शामिल जरूर करना चाहिए। इन सब्जियों को खाने से गर्भपात की संभावना कम हो जाती है। 

 

- फोलिक एसिड

गर्भवती महिलाअों को फोलिक एसिड से भरपूर आहार जैसे कि सोया प्रोडक्‍ट, बींस, आलू, गेहूं, पत्‍ता गोभी, बीट रूट, केला, ब्रोकली, अं‍कुरित दालें और चावल अादि को खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। यह अाहार गर्भधारण में मदद करते हैं। 

 

- फाइबर युक्त आहार 

एेसे अाहार खाने से महिला की पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसलिए महिला को अपने अाहार में साबुत अनाज, ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस और अलसी के बीज अाजि शामिल करने चाहिए।

 

- पानी का सेवन

ज्यादा पानी का सेवन करने से भी महिला को गर्भधारण करना अासान होता है। इसलिए महिलाअों को ज्यादा पानी पीना चाहिए। 

 

- विटामिन बी वाले आहार

गर्भधारण करने से पहले महिला को सप्ताह के दौरान विटामिन बी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। महिला को पत्तेदार साग, साबुत अनाज, अंडे, और स्वच्छ मांस युक्त आहार जरूर खाना चाहिए। 

 

- डेयरी प्रोडक्ट

महिलाओं को अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए फर्टिलिटी खाद्य पदार्थ जैसे कि  दूध, दही, अंडे और मछली का सेवन करना चाहिए।

 

- अनानास

गर्भवती महिलाअों को खाने में अनानास का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से अंडे के आरोपण के दौरान गर्भाशय अस्तर को गाढ़ा होने में मदद करता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!