Edited By ,Updated: 06 Jan, 2015 05:23 AM
ई.डी. द्वारा दूसरी बार सम्मन करके बुलाए जाने की संभावना वाले कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया अपनी सफाई ही देते रहे। अपने पूरे भाषण में बिक्रम सिंह मजीठिया ने जगदीश भोला और कांग्रेस के.....
अमृतसर (संजीव) : ई.डी. द्वारा दूसरी बार सम्मन करके बुलाए जाने की संभावना वाले कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया अपनी सफाई ही देते रहे। अपने पूरे भाषण में बिक्रम सिंह मजीठिया ने जगदीश भोला और कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा को ही अपने निशाने पर रखा और कहा कि उन्हें दोनों भोला और भोली ने मिलकर बदनाम किया है।
उन्होंने जगदीश भोले की पृष्ठभूमि से अवगत करवाते हुए कहा कि लोगों के व्यंग्य सुन-सुनकर उन्होंने नशे के मामले में पी.एच.डी. कर ली है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार भोला पकड़ा गया था तो उसे कांग्रेसी विधायक के इशारे पर प्रताप बाजवा ने छुड़वाया था। उन्होंने कहा कि 19वीं पेशी के समय भोले (जगदीश) में भोली (प्रताप सिंह बाजवा) बोली व एक साजिश के तहत उसने अपने आप को बचाने के लिए मेरा और कई उच्चाधिकारियों का नाम लिया।