Edited By ,Updated: 22 Jan, 2015 05:16 PM
हशत का दूसरा नाम कहे जाने वाले सुक्खा काहलवां की गत दिवस अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जालंधर: दहशत का दूसरा नाम कहे जाने वाले सुक्खा काहलवां की गत दिवस अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।
खुद को शार्प शूटर बताने वाला सुक्खा काहलवां फेसबुक एडिक्ट था और जेल में रह कर भी वह अपना फेसबुक पेज अपडेट करता रहता था। हैरानी वाली बात यह है कि अब उसके मरने के बाद भी उसका फेसबुक पेज अपडेट हुआ है।
फेसबुक से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रीत नाम का कोई व्यक्ति उसका फेसबुक पेज अपडेट कर रहा है। सुक्खा ने नाभा की जेल में बंद एक कैदी की मारपीट करने के बाद उसकी वीडियो भी फेसबुक पर डाली थी, जिसे कई लाइक्स भी मिले थे।
17 दिसंबर को सुक्खा ने फेसबुक पर पेशावर के स्कूल में आतंकवादियों की तरफ से किए हमले की निंदा की थी। 17 दिसंबर को ही उसने पोस्ट डाल कर कैदी सिखों की रिहाई के लिए लड़ रहे भाई गुरबख्श सिंह खालसा का समर्थन किया था। इसके बाद 22 और 27 दिसंबर को भी उसने फेसबुक पेज अपडेट किया।
2 जनवरी को सुक्खा काहलवां ने आखिरी बार अपना फेसबुक पेज अपडेट किया, जिसके बाद 22 जनवरी को उसकी मौत के बाद उसका फेसबुक पेज अपडेट किया गया। सुक्खा हथियारों और महंगी गाडिय़ों से ही अपनी, तस्वीरें फेसबुक पेज पर डालता था। 27 साल की उम्र में ही उस पर तकरीबन 100 मामले दर्ज थे।