Edited By ,Updated: 24 Jan, 2015 04:16 PM
शार्प शूटर सुक्खा काहलवां की हत्या के बाद भारत पहुंचे सुक्खा के माता पिता ने इस बात का खुलासा किया कि...
फगवाड़ा (जलोटा): शार्प शूटर सुक्खा काहलवां की हत्या के बाद भारत पहुंचे सुक्खा के माता पिता ने इस बात का खुलासा किया कि वह अपनी हत्या की साजिश से अनजान नहीं था, अपनी हर पेशी के बाद वह अपने अमरीका में अपने मां-बाप को इसकी जानकारी देता रहता था।
फगवाड़ा में 'पंजाब केसरी' के साथ विशेष बातचीत करते हुए सुक्खा के माता -पिता ने बताया कि सुक्खा को पता था कि गौंडर और प्रेमा लाहौरिया उसकी हत्या की योजना बना रहे हैं।
सुक्खा के माता-पिता ने कहा कि उन्हें भी गौंडर और प्रेमा लाहौरिया से जान का खतरा है। बता दें कि 21 जनवरी को नेशनल हाईवे और फगवाड़ा नजदीक गौंडर गैंग ने सुक्खा काहलवां को मौत के घाट उतार दिया। सुक्खा काहलवां हत्याकांड में सामने आ रहे तथ्यों को लेकर पंजाब पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही है।