Edited By ,Updated: 02 Mar, 2015 04:21 PM
लड़कियों को कम पढ़ा कर जल्दी से जल्दी उनका विवाह करके परिवार वाले सोचते हैं कि...
जालंधर: लड़कियों को कम पढ़ा कर जल्दी से जल्दी उनका विवाह करके परिवार वाले सोचते हैं कि उनके सिर से भार हलका हो गया पर इसके साथ ही लड़कियों के विवाह दौरान उठाया कर्ज उनके सिर चढ़ जाता है।
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने लोगों को फेसबुक के द्वारा संदेश दिया है कि लोग लड़कियों के विवाह में एक दिन में लाखों रुपए खर्च करने की बजाय यही पैसा उनकी पढ़ाई पर लगाएं।
हरसिमरत ने लिखा कि यदि हम दहेज को भूल कर लड़कियों की पढ़ाई पर यह खर्चा करें तो दहेज की जरूरत ही नहीं पड़नी और अच्छे लड़कों ने खुद लड़कियों का हाथ मांग लेना है और उनकी डोली अपने आंगन ले जानी है।
हरसिमरत बादल ने लोगों को बेटियों के प्रति नजरिया बदलने का संदेश देते हुए लिखा है कि बेटियां अपना और मां बाप का घर संभाल सकतीं हैं और उनको घर का बोझ समझने की बजाय घर की लक्ष्मी समझना चाहिए।