Edited By ,Updated: 06 Mar, 2015 05:06 AM
कांग्रेस पार्टी को वीरवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व विधायक व पंजाब लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डा. सतवंत सिंह मोही उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में शिअद में शामिल हो गए।
चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी को वीरवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व विधायक व पंजाब लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डा. सतवंत सिंह मोही उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में शिअद में शामिल हो गए।
पार्टी में डा. मोही का स्वागत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि डा. मोही का शिअद में शामिल होना मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की विकास मुखी एवं जनपक्षीय नीतियों का परिणाम है। इस दौरान डा. मोही ने कहा कि अकाली दल ही पंजाब के विकास को यकीनी बना सकता है।