मॉनसून जल्द आएगा इस बार, लेकिन करना होगा थोड़ा इंतजार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 03:59 PM

monsoon will come earlier

गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून ने मंगलवार को केरल और नॉर्थ ईस्ट में दस्तक दे दी। जिसके चलते मणिपुर और अरुणाचल में मॉनसून की पहली फुहारें पड़ीं।

चंडीगढ़: गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून ने मंगलवार को केरल और नॉर्थ ईस्ट में दस्तक दे दी। जिसके चलते मणिपुर और अरुणाचल में मॉनसून की पहली फुहारें पड़ीं। अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उत्तर भारत में भी मानसून जल्द ही पहुंचेगा। लेकिन यहां के लोगों को लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 
बीते सोमवार शिमला के पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी व कुछ मैदानी क्षेत्रों और राजधानी दिल्ली में भी बरिश का दौर रहा। जिससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। आमतौर पर केरल में मॉनसून के पहुंचने के कुछ दिनों बाद नॉर्थ ईस्ट में बारिश शुरू होती है। हालांकि, इस बार चक्रवाती तूफान मोरा की वजह से नॉर्थईस्ट में मॉनसून जल्दी पहुंच गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!