पंजाब में बदलेगा मौसम: 26 से आंधी-बारिश का Alert, 29 को फिर बिगड़ेगा हाल

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 10:47 AM

punjab weather alert

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के

पंजाब डेस्क: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मार्च को मौसम साफ और सूखा रहेगा, हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होगी। 26 मार्च से मौसम करवट लेगा। इस दिन आंधी, तेज हवाएं और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

27 और 28 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में धूप भी निकलेगी, जबकि रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। वहीं 29 मार्च को एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है और कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की तरफ बन रहे सिस्टम के कारण यह बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीं तापमान की बात करें तो पंजाब के लगभग सभी जिलों में पारा 25 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। रूपनगर में सबसे ज्यादा करीब 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ समेत कई शहरों में तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहा। अगले 4 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम में राहत भी मिल सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!