ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद पर हमला, भीड़ ने कपड़े फाड़े, पत्थर-जूते फेंके; स्थिति तनावपूर्ण

Edited By Updated: 30 May, 2026 05:26 PM

mamata banerjee s nephew and tmc mp abhishek banerjee attacked

श्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोनारपुर में ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया है।

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद पर अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके और उन पर लात-घूंसे बरसाने की कोशिश भी की। इस दौरान उन्होंने 'चोर' के नारे भी लगाए। बनर्जी को पुलिस की सुरक्षा में इलाके से बाहर ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना हुआ था और उनकी कमीज फटी हुई थी। 

यह पूर्व नियोजित था- अभिषेक बनर्जी
चुनाव बाद हुई हिंसा में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिवार से मुलाकात के दौरान बनर्जी ने कहा, ''देखिए इन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह पूर्व नियोजित था। इलाके में पुलिस नहीं है। ये मुझे मारना चाहते हैं। जब तक स्थानीय पुलिस अपनी टीम नहीं भेजती और पीड़ितों के परिवारों को सुरक्षा प्रदान नहीं करती, मैं यहां से नहीं जाऊंगा।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!