Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Jun, 2026 10:31 AM

महीने के पहले दिन सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। MCX पर सोने की कीमत 1211 रुपए गिर कर 1,59,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,60,911 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज...
बिजनेस डेस्कः महीने के पहले दिन सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। MCX पर सोने की कीमत 1211 रुपए गिर कर 1,59,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,60,911 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,60,193 रुपए पर खुला। चांदी की कीमतम में 937 रुपए टूटकर 2,66,061 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।
3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,66,998 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,68,093 रुपए पर खुली।
दिल्ली में कीमत
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,600 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। यह तेजी, मजबूत वैश्विक रुख, अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के कारण आई। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपए बढ़कर 1,62,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत भी 5,000 रुपए मजबूत होकर 2,74,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।