इजराइल की लेबनान में बड़ी सैन्य कार्रवाई, हिजबुल्लाह के रणनीतिक किले ब्यूफोर्ट कैसल पर किया कब्जा

Edited By Updated: 31 May, 2026 11:20 AM

idf captures strategic beaufort castle in south lebanon

इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में स्थित ऐतिहासिक और रणनीतिक ब्यूफोर्ट कैसल पर कब्जा करने का दावा किया है। यह कार्रवाई हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी जमीनी अभियान का हिस्सा है। आईडीएफ का कहना है कि इस क्षेत्र का उपयोग हिजबुल्लाह रॉकेट हमलों और सैन्य...

International Desk: इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में स्थित ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व वाले Beaufort Castle पर कब्जा कर लिया है। यह कार्रवाई हिजबुल्लाह के खिलाफ चल रहे व्यापक जमीनी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है। आईडीएफ के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में ब्यूफोर्ट रिज और वादी सलुकी क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचे को नष्ट करना और उसके लड़ाकों को खत्म करना था।

 

इजराइली सेना ने बताया कि उसके सैनिकों ने Litani River के महत्वपूर्ण मोड़ को पार किया और आगे बढ़ते हुए ब्यूफोर्ट कैसल तक पहुंचे। यह किला ऊंचाई पर स्थित है और उत्तरी इजराइल के Galilee Panhandle तथा दक्षिणी लेबनान के Nabatieh क्षेत्र पर नजर रखने के लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। IDF का कहना है कि इस क्षेत्र से उत्तरी इजराइल, विशेष रूप से Metula और आसपास के इलाकों पर बड़ी संख्या में रॉकेट दागे गए थे। इजराइली सेना का आरोप है कि ब्यूफोर्ट और वादी सलुकी क्षेत्र में हिजबुल्लाह ने ईरानी सहायता से व्यापक सैन्य ढांचा तैयार किया था। सेना के अनुसार यहीं से कई हमलों की योजना बनाई गई और उत्तरी इजराइल पर सैकड़ों रॉकेट दागे गए।

 

IDF ने कहा कि नबातियेह क्षेत्र हिजबुल्लाह का एक महत्वपूर्ण गढ़ माना जाता है और आवश्यकता पड़ने पर अभियान को और विस्तारित किया जा सकता है। इजराइल के मुताबिक, जमीनी अभियान शुरू करने से पहले वायुसेना ने इलाके में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इसके अलावा तोपखाने और टैंकों से भी गोलाबारी की गई। सेना का कहना है कि उसने ऊंची सामरिक पहाड़ियों पर नियंत्रण स्थापित किया, सैन्य ठिकानों की तलाश कर उन्हें निष्क्रिय किया और आगे बढ़ने के लिए इंजीनियरिंग ऑपरेशन भी चलाए। ब्यूफोर्ट कैसल मध्यकालीन क्रूसेडर काल का एक प्रसिद्ध किला है। यह दक्षिणी लेबनान की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित है और लंबे समय से इस क्षेत्र में सैन्य दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। पिछले कई दशकों में यह क्षेत्र इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष का केंद्र भी रहा है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!