भारतीय नौसेना को मिला नया कमांडर: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार, कही ये बड़ी बात

Edited By Updated: 31 May, 2026 12:14 PM

admiral krishna swaminathan takes over as the new navy chief

भारतीय नौसेना में रविवार को एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने देश के नए नौसेना प्रमुख (Chief of the Naval Staff) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया है जो अपनी सेवा पूरी कर...

New Indian Navy Chief 2026 : भारतीय नौसेना में रविवार को एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने देश के नए नौसेना प्रमुख (Chief of the Naval Staff) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया है जो अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त (Retire) हो गए हैं। एडमिरल स्वामीनाथन ने यह जिम्मेदारी ऐसे समय में संभाली है जब समुद्री सुरक्षा का माहौल तेजी से बदल रहा है और चुनौतियां बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Morning Heel Pain Problem: सुबह उठते ही एड़ियों में होता है दर्द, तो इसे मामूली समझकर न करें Ignore, हो सकती है...

नए प्रमुख का पहला बयान

पदभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए नए नौसेना प्रमुख ने चीन और हिंद महासागर के मौजूदा हालातों की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा का माहौल लगातार चुनौतीपूर्ण, जटिल और अप्रत्याशित बना हुआ है। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय पूरी तरह सतर्क है। नौसेना को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Thane Building Collapse: ठाणे में 50 साल पुरानी इमारत की गैलरी का गिरा हिस्सा, कोई हताहत नहीं

एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि भारतीय नौसेना क्षमता-वृद्धि और आधुनिकीकरण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, मेरा प्रयास होगा कि नौसेना की प्रगति की गति को बनाए रखा जाए जारी सभी परियोजनाओं को सुदृढ़ किया जाए जहां आवश्यकता हो वहां उन्हें और विस्तार दिया जाए तथा अत्याधुनिक व उभरती प्रौद्योगिकियों को शामिल करके हमारी परिचालन क्षमताओं को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!