Edited By Vatika,Updated: 20 Jul, 2018 10:27 AM
पंजाबी पॉप सिंगर अमन दीप सिंह लांबा के खिलाफ एक लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया है। इवैंट मैनेजमैंट से जुड़ी लड़की ने आरोप लगाया है कि अमन दीप ने अपनी एल्बम में रोल देने का वादा करते हुए शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने लड़की की...
नई दिल्ली: पंजाबी पॉप सिंगर अमन दीप सिंह लांबा के खिलाफ एक लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया है। इवैंट मैनेजमैंट से जुड़ी लड़की ने आरोप लगाया है कि अमन दीप ने अपनी एल्बम में रोल देने का वादा करते हुए शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने लड़की की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक सिंगर अमन दीप से लड़की की मुलाकात एक पांच सितारा होटल में इवैंट के दौरान हुई थी। वहां चंद मिनटों की बातचीत में अमन दीप ने लड़की को अपनी पंजाबी एल्बम में ब्रेक देने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गए। अमनदीप ने लड़की से कई बार मुलाकात की थी।इस दौरान शादी का झांसा देकर उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। इसी बीच लड़की को पता चला कि अमन दीप सिंह पहले से ही शादीशुदा है। बाद में अमन दीप ने लड़की का नंबर अपने फोन पर ब्लॉक कर दिया।
इसके बाद लड़की ने दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में अमन दीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया।हालांकि सिंगर ने संबंधित अदालत से अपने लिए राहत ले ली है। कोर्ट से निकलते ही अमन दीप ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें वो अपनी मिडल फिंगर दिखा रहा है।डीसीपी रोमिल बानिया के मुताबिक पीड़िता ने जुलाई के पहले सप्ताह में मामले की सूचना मिली थी और शिकायत में युवती ने बताया था कि पंजाबी सिंगर अमनदीप सिंह ने मार्च महीने में दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। अमनदीप दिल्ली बेस का पंजाबी गायक है। फेसबुक और सोशल मीडिया पर भी करीब 37 हजार से अधिक उसके फ्लोवर है।