Edited By Priyanka rana,Updated: 01 Aug, 2018 06:20 PM
मोहाली की एक अदालत ने पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह को भ्रष्टाचार के एक केस में बरी कर दिया है।
मोहाली(कुलदीप) : मोहाली की एक अदालत ने पूर्व शिक्षा मंत्री पंजाब जत्थेदार तोता सिंह को भ्रष्टाचार के एक केस में बरी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जत्थेदार तोता सिंह के खिलाफ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड में 134 क्लर्कों के भर्ती घोटाले संबंधी विजिलेंस द्वारा प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। अदालत में कई साल से चल रहे केस के बाद आज अदालत ने तोता सिंह को इस केस में बरी कर दिया।