हमलावरों ने कांग्रेस नेता को दी खौफनाक मौत, पहले किया कुल्हाडी से हमला, फिर चलाईं गोलियां

Edited By Pardeep,Updated: 09 Sep, 2023 12:24 AM

the attackers gave a horrific death to the congress leader

राजस्थान के धौलपुर जिले में कांग्रेस के एक नेता की शुक्रवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि घटना तब घटी जब जलालपुर मंगरोल के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहताब सिंह (50) एक स्थानीय ग्राम राजस्व कार्यालय के...

धौलपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले में कांग्रेस के एक नेता की शुक्रवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि घटना तब घटी जब जलालपुर मंगरोल के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहताब सिंह (50) एक स्थानीय ग्राम राजस्व कार्यालय के उद्घाटन के सिलसिले में एक दुकान पर गए थे। 

घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मनियां) ओमप्रकाश ने बताया, ‘‘हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने मेहताब सिंह पर गोली चला दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी रिकार्ड हो गई है।'' 

 हत्या में सात लोग शामिल
पुलिस के अनुसार सिंह पर सात लोगों ने हमला किया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने सिंह पर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया और जब वह गिर गए तो उन पर गोलियां चलाईं। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक जीवन में होने के कारण सिंह की पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!