Edited By ,Updated: 05 Aug, 2015 05:27 PM
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की कार पर फायरिंग की गई। जानकारी के अनुसार यह जानलेवा..
पाकिस्तान: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की कार पर फायरिंग की गई। जानकारी के अनुसार यह जानलेवा हमला कराची में हुआ।इस फायरिंग में वसीम बाल-बाल बच गए।
बताया जाता है कि वसीम की कार जब कराची के करसाज इलाके से गुजर रही थी, तभी फायरिंग हुई। गोली शीशे को भेदते हुए कार के अंदर चली गई थी लेकिन वसीम बाल-बाल बच गए। इस हमले में वसीम ने पुलिस को बताया कि एक बाइक सवार उनकी कार के नजदीक आया और फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर वसीम को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। पाक पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मैं वसीम अकरम पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं।