धोनी ने रच दिया सबसे बड़ा इतिहास, हर क्रिकेट प्रेमी रखेगा याद

Edited By ,Updated: 21 May, 2017 08:10 PM

dhoni cerate history in t20 league

पुणे टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने वो इतिहास रच दिया है जिसे हर क्रिकेट प्रेमी याद रखना चाहेगा...

नई दिल्ली: पुणे टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने वो इतिहास रच दिया है जिसे हर क्रिकेट प्रेमी याद रखना चाहेगा। हैलीकॉप्टर शॉट और अपनी करिश्माई विकेटकीपिंग से अपने फैंस का दिल जीतने वाले धोनी को मुंबई के खिलाफ फाइनल के लिए पुणे की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और यह उनका सातवां आईपीएल फाइनल बन गया। वह आईपीएल के सात फाइनल मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए।

रैना को छोड़ा पीछे
धोनी ने सबसे ज्यादा आईपीएल खेलने के मामले में चेन्नई के अपने पूर्व साथी सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। रैना ने छह बार आईपीएल फाइनल में हिस्सा लिया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से धोनी और रैना के नाम दर्ज था। धोनी आईपीएल के पहले आठ संस्करणों में चेन्नई टीम के कप्तान रहे थे और उन्होंने 2010 और 2011 में अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम चार बार उपविजेता भी रही। 

एल्बी मॉर्केल, एस बद्रीनाथ और रविचंद्रन अश्विन 5-5 बार आईपीएल फाइनल में खेल चुके हैं। इन तीनों ने भी सीएसके का ही प्रतिनिधित्व किया था। धोनी अब सात बार आईपीएल फाइनल (2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015 और 2017 ) में शिरकत कर चुके हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!