Edited By ,Updated: 06 Feb, 2016 06:08 PM
टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और पत्नी साक्षी की बेटी जीवा 6 फरवरी को एक साल की हो गई है।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और पत्नी साक्षी की बेटी जीवा 6 फरवरी को एक साल की हो गई है। जानकारी के मुताबिक, जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को गुडग़ांव में हुआ था। साक्षी और धोनी अक्सर जीवा के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
धोनी कहते हैं कि जीवा के आने से उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई है। उन्हें जीवा का रोना, हंसना, धीरे-धीरे मुस्कुराना, सब कुछ मुझे आनंदित करता है। वे बताते हैं कि जब जीवा का जन्म हुआ था और विश्वकप के लिए आस्ट्रेलिया टूर पर थे, उस वक्त उन्होंने दीवानों की तरह अपनी बेटी को मिस किया था और उसे बयां कर पाना भी उनके लिए काफी मुश्किल था। आईपीएल मैचों के दौरान जीवा हर जगह अपने पापा की गोद में नजर में आती है।
बॉलीवुड डायरेक्टर नीरज पांडेय की फिल्म ‘द अनटोल्ड स्टोरी’ में एमएस धोनी की भूमिका निभा रहे सुशांत राजपूत ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी की बेटी जिवा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी।