घर में धोनी की नकल कर रहा है उसका डाॅग, साक्षी ने शेयर किया वीडियो
Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Oct, 2017 04:37 PM
आॅस्ट्रेलिया से टेस्ट आैर वनडे सीरीज पर कब्जा करने के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज 7 अक्टूबर से शुरु होगी लेकिन इससे पहले सभी खि...
नई दिल्लीः आॅस्ट्रेलिया से टेस्ट आैर वनडे सीरीज पर कब्जा करने के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज 7 अक्टूबर से शुरु होगी लेकिन इससे पहले सभी खिलाड़ी छुट्टियों पर हैं। बचे समय का आनंद उठाने के लिए भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी अपने घर रांची में पहुंचे। घर में धोनी ने अपने डाॅग के साथ खूब मस्ती की। इसी बीच डाॅग खूबखू धोनी की नकल करने लगा जिसका वीडियो उनकी पत्नी धोनी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
साक्षी ने वीडियो शेयर करते लिखा- सैम का मिरर टैलेंट। इस वीडियो को अबतक 1 लाख 78 हजार लोग देख चुके हैं आैर 2 हजार के करीब कमेंट आ चुके है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी कैसे अपने डाॅग को एक्टिविटी कर रहे हैं। जैसे धोनी कर रहे हैं वैसे ही उनका डॉग कर रहा है।
इससे पहले धोनी जब घर पहुंचे थे तो उनसे मिलने के लिए फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी पहुंचे थे। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम अपनी फिल्म रांची डायरीज के प्रमोशन के लिए रांची में थे। खेर ने धोनी के साथ हुई मुलाकात के बाद तस्वीर टि्वटर पर भी शेयर की थी।