VIVO ने 5 साल के लिए हासिल की आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 03:38 PM

mobile company vivo

मोबाइल निर्माता कंपनी विवो ने 2,199 करोड़ रूपए की बड़ी बोली लगाकर आज अगले 5 साल के लिए फिर से इंडियन प्रीमियर लीग के टाइटिल प्रायोजन अधिकार हासिल किए...

नई दिल्ली: मोबाइल निर्माता कंपनी विवो ने 2,199 करोड़ रूपए की बड़ी बोली लगाकर आज अगले 5 साल के लिए फिर से इंडियन प्रीमियर लीग के टाइटिल प्रायोजन अधिकार हासिल किए। यह धनराशि पिछले करार से 500 प्रतिशत अधिक है।

आईपीएल आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया कि विवो ने आईपीएल 201822 के लिए टाइटिल प्रायोजन बरकरार रखा है। उसने 2,199 करोड़ रूपए की बोली लगाई जो पिछले करार से 554 प्रतिशत अधिक है। बीसीसीआई ने एक अगस्त 2017 से 31 जुलाई 2022 तक की अवधि के लिए आईपीएल के टाइटिल प्रायोजन के लिए पिछले महीने निविदा मंगवाई थी।   

विवो ने 2016 से 2017 के सत्र के लिए टाइटिल अधिकार हासिल किए थे। यह करार 100 करोड़ प्रतिवर्ष के आधार पर हुआ था।  करार के नवीनीकरण के लिए विवो ने एक अन्य मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो को पीछे छोड़ा जिसने रिपोर्टों के अनुसार 1430 करोड़ रूपए की बोली लगाई थी। विवो ने इससे पहले पेप्सी की जगह टाइटिल अधिकार हासिल किए थे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!