Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 01:13 PM
ब्राजील की पुलिस ने 2016 खेलों की रियो की मेजबानी सुनिश्चित करने के लिए तथाकथित तौर पर मत खरीदने की जांच के तौर पर देश की ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है...
रियो डि जेनेरियो: ब्राजील की पुलिस ने 2016 खेलों की रियो की मेजबानी सुनिश्चित करने के लिए तथाकथित तौर पर मत खरीदने की जांच के तौर पर देश की ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 75 वर्षीय कार्लोस नुजमैन को तड़के उनके आवास से गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ एक अन्य छापे में रियो 2016 समिति के मुख्य संचालन अधिकारी लियोनार्डो ग्रिनर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिसर्किमयों ने सरकारी जज के आदेश पर ये गिरफ्तारियां की। उन्होंने कुछ दस्तावेज भी जब्त किए। पुलिस ने बयान में कहा कि नुजमैन और ग्रिनर पर भ्रष्टाचार, कालाबाजारी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।