Edited By ,Updated: 10 Dec, 2015 01:52 PM

टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा और रीतिका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। बताया जा रहा है कि इन की शादी 13 दिंसबर को तय हुई है ..
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा और रीतिका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। बताया जा रहा है कि इन की शादी 13 दिंसबर को तय हुई है और इनकी शादी के कार्ड की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें शादी के कार्यक्रम के बारे में बताया गया है। शादी का कार्यक्रम बांद्रा वेस्ट स्थित ताज लैंड्स होटल में 8 बजे से रखा गया है। शादी का कार्यक्रम रात 10.30 बजे तक चलेगा।
सूत्रों की मानें रोहित शर्मा ने अपनी शादी में खास लोगों को ही न्यौता दिया गया है। गेस्ट लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, अंबानी फैमिली, सचिन तेंडुलकर सहित भारतीय क्रिकेट सितारे शामिल हैं।