Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 09:01 AM
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद अब क्रिकेट के मैदान में उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर धूम मचाएंगा...
नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद अब क्रिकेट के मैदान में उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर धूम मचाएंगा। जी हां, 17 साल के अर्जुन बड़ौदा में होने वाले जेवाई ऑल इंडिया अंडर-19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
यह पहला मौका है जब अर्जुन को मुंबई की अंडर 19 में शामिल किया गया है। इससे पहले अर्जुन मुंबई की अंडर 14 और अंडर 16 की टीमों में भी खेल चुके है और अक्सर ही इन्हें कई दिग्गजों क्रिकेटरों के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा जाता है। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अर्जुन की यॉर्कर गेंदों पर परेशान होते नजर आए थे। बता दें कि जेवाई लेले वनडे टूर्नामेंट 16 सितंबर से 23 सितंबर तक बड़ोदा में होगा।