Edited By ,Updated: 23 May, 2017 07:30 PM
पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन और डब्ल्यूडब्ल्यूई के सीओओ ट्रिपल एच ने ट्वीट करते हुए मुंबई इंडियंस को तीसरी बार आईपीएल....
नई दिल्ली: पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन और डब्ल्यूडब्ल्यूई के सीओओ ट्रिपल एच ने ट्वीट करते हुए मुंबई इंडियंस को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर बधाई दी है। 14 बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन ट्रिपल एच ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बनने पर बधाई। डब्ल्यूडब्ल्यूई मुंबई इंडियंस के लिए एक खास तोहफा भेज रही है।’’
ट्रिपल एच द्वारा मुंबई इंडियंस को भेजे जा रहे गिफ्ट में डब्ल्यूडब्ल्यूई की चैंपियनशिप बेल्ट होगी, जिसमें दोनों तरफ मुंबई इंडियंस के नाम और लोगो की प्लेट लगी होगी। दरअसल ये कोई पहला मौका नहीं है, जब ट्रिपल एच या ङ्खङ्खश्व इस तरह का गिफ्ट भेज रही हैं।
गौरतलब है कि हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 10 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है, जिसने रिकॉर्ड 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। जवाब में पुणे की टीम मुंबई के स्कोर से 1 रन पीछे रह गई।