पीवीआर के राइट इश्यू को अधिक अभिदान

Edited By Updated: 03 Aug, 2020 08:27 PM

pti state story

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) सिनेमाघर चलाने वाली कंपनी पीवीआर के राइट शेयर निर्गम को प्रस्तुत शेयर संख्या से अधिक अभिदान मिला है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) सिनेमाघर चलाने वाली कंपनी पीवीआर के राइट शेयर निर्गम को प्रस्तुत शेयर संख्या से अधिक अभिदान मिला है।

कंपनी का राइट इश्यू 17-31 जुलाई तक खुला था।

शेयर बाजारों के आंकड़े के अनुसार पीवीआर ने इन निर्गम में वर्तमान शेयर धारकों के समक्ष 38.23 लाख इक्विटी शेयर जारी करने का प्रस्ताव किया था। इसके बदले कंपनी को 31 जुलाई को पेशकश समाप्त होने तक 47.90 लाख शेयर के लिये बोलियां मिलीं।
कंपनी के निदेशक मंडल ने राइट इश्यू का भाव 784 रुपये प्रति इक्विटी शेयर नियत किया है। इसमें 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 774 रुपये का प्रीमियम शामिल है।

छह जुलाई को पीवीआर के निदेशक मंडल ने राइट इश्यू के जरिये 300 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी थी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!