शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Edited By PTI News Agency,Updated: 27 Sep, 2020 06:27 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) रविवार को शाम छह बजे तक भाषा से जारी देश-दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार है:-

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) रविवार को शाम छह बजे तक भाषा से जारी देश-दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार है:-

दि21 मोदी लीड मन की बात गांव, किसान, देश का कृषि क्षेत्र जितना समृद्ध होगा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव भी उतनी मजबूत होगी: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गांव, किसान और देश के कृषि क्षेत्र को ‘आत्मनिर्भर भारत’ का आधार बताते हुए कहा कि ये जितने मजबूत होंगे, ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव भी उतनी ही मजबूत होगी।
दि25 जसंवत तीसरी लीड निधन पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक
नयी दिल्ली, विदेश, वित्त और रक्षा मंत्री बनने का गौरव हासिल करने वाले एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।


दि32 वायरस ठीक होने की दर देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 लाख के करीब पहुंची
नयी दिल्ली, देश में गत 24 घंटे में कोविड-19 से 92,043 मरीजों के ठीक होने के साथ ही भारत में इस महमारी को मात देने वालों की संख्या 50 लाख के करीब पहुंच गई है।
दि34 चुनाव बिहार सुरक्षा बल केंद्र ने बिहार चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के 30,000 जवानों की तैनाती के निर्देश दिए नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने बिहार में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के संचालन के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों के लगभग 30,000 जवानों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।


दि36 वायरस आईआईटी संक्रमण भारत में महामारी लाने वालों में दुबई और ब्रिटेन के यात्रियों की संख्या सबसे अधिक: अध्ययन
नयी दिल्ली, दुबई और ब्रिटेन से आए यात्री भारत में कोविड-19 संक्रमण लाने वाले प्रारंभिक स्रोत रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मंडी द्वारा किये गए विश्लेषण में यह बात सामने आई है।
प्रादे67 महाराष्ट्र पायल घोष पुलिस पायल घोष ने अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी में 'देरी' पर सवाल उठाए
मुंबई, फिल्मकार अनुराग कश्यप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने रविवार को कहा कि अगर कश्यप के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल करेंगी।

वि12 सीरिया तुर्की लीड मंत्री सीरिया के मंत्री ने तुर्की को क्षेत्र में आतंकवाद का मुख्य प्रायोजक बताया संयुक्त राष्ट्र, तुर्की को क्षेत्र में तथा सीरिया में आतंकवाद के प्रमुख प्रायोजकों में से एक करार देते हुये सीरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि तुर्की के अधिपत्य का विरोध करने वाले एक दर्जन से अधिक शहरों में पानी की अपूर्ति बंद करने के लिये यह युद्ध अपराध एवं मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी है।

वि9 संरा महासभा मोदी प्रतिक्रिया विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी के आश्वासन की सराहना की
न्यूयॉर्क, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस आश्वासन की सराहना की कि भारत कोविड-19 से लड़ रहे देशों की मदद के लिए अपनी टीका उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल करेगा।
खेल18 खेल साइ गतिविधियां बहाल तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पैरा एथलीट पांच अक्ट्बर से खेल गतिविधियां शुरू करेंगे: साइ
नयी दिल्ली, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने रविवार को बताया कि तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पैरा खिलाड़ी और खेलों के लिए अब तक क्वालीफाई नहीं कर पाने वाले खिलाड़ियों के देश भर के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में पांच अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से खेल गतिविधियां फिर शुरू की जाएंगी।


खेल16 खेल आईएसएल लीड ईस्ट बंगाल ईस्ट बंगाल इस साल आईएसएल में करेगा पदार्पण
मुंबई, इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आयोजकों ने रविवार को बताया कि प्रतिष्ठित क्लब ईस्ट बंगाल आगामी सत्र (2020) में इस फुटबॉल टूर्नामेंट में पदार्पण करेगा।
अर्थ5 श्रम सुधार चारों श्रम संहिताओं को दिसंबर तक लागू करने की तैयारी कर रही है सरकार : गंगवार नयी दिल्ली, सरकार चारों श्रम संहिताओं को दिसंबर में एक साथ लागू करने की तैयारी कर रही है। इससे श्रम क्षेत्र के सुधारों का अंतिम चरण पूरा हो जाएगा। केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने यह जानकारी दी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!