दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 100 चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर निविदा आमंत्रित की

Edited By Updated: 05 Feb, 2021 06:55 PM

pti state story

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) दिल्ली सरकार ने शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 100 चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर शुक्रवार को निविदा आमंत्रित की।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) दिल्ली सरकार ने शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 100 चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर शुक्रवार को निविदा आमंत्रित की।

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) ने निविदा मंगायी है और चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए देश में यह सबसे बड़ी निविदा है।

जैन ने कहा कि प्रत्येक स्टेशन में चार्जिंग के पांच प्वाइंट होंगे जिससे चार्जिंग के लिए कुल मिलाकर 500 प्वाइंट होंगे। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन में न्यूनतम 20 प्रतिशत ‘स्लो चार्जर’ और 10 प्रतिशत ‘फास्ट चार्जर’ होंगे। इनमें से ज्यादातर स्टेशन मेट्रो स्टेशन और डीटीसी बस डिपो में होंगे।

दिल्ली सरकार ने पिछले साल अगस्त में इलेक्ट्रिक वाहन नीति पेश की थी। इसके तहत शहर में कुल पंजीकृत वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों का हिस्सा 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने तथा शहर में प्रदूषण के मुख्य कारक पेट्रोल और डीजल वाहनों पर निर्भरता घटाने के लिए बृहस्पतिवार को ‘स्वच्छ दिल्ली’ अभियान की शुरुआत की थी।

दिल्ली सरकार के एक बयान के मुताबिक उद्योग जगत के नेताओं ने सरकार के ‘स्वच्छ दिल्ली’ अभियान की सराहना की है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!