सोना 152 रुपये टूटा, चांदी में 540 रुपये की गिरावट

Edited By Updated: 07 Jun, 2021 06:18 PM

pti state story

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 152 रुपये की गिरावट के साथ 48,107 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया।

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 152 रुपये की गिरावट के साथ 48,107 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,259 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसी तरह चांदी भी 540 रुपये टूटकर 69,925 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,465 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना का भाव गिरावट के साथ 1,883 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 27.55 डॉलर प्रति औंस था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर की मजबूती के दबाव में सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!