पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नौ कर्मचारियों की कोविड-19 से मौत : महापौर

Edited By Updated: 15 Jun, 2021 12:58 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के नौ कर्मचारियों की अब तक कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है, जिनमें से छह कर्मचारियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी है। ईडीएमसी के महापौर निर्मल जैन ने...

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के नौ कर्मचारियों की अब तक कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है, जिनमें से छह कर्मचारियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी है। ईडीएमसी के महापौर निर्मल जैन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
महापौर के रूप में अपना एक साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित जैन ने समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद जताते हुए कहा, ‘‘हमने कोविड-19 के मामलों को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम किया है। यह बेहद दुर्भाग्य की बात है कि इस महामारी के कारण ईडीएमसी के नौ कर्मचारियों की जान चली गई। छह लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गयी है।’’
जैन ने कहा कि पीएम केयर्स फंड की मदद से स्वामी दयानंद अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन संयंत्र लगाया जा रहा है, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि 16 जूनको दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए चुनाव होने वाले हैं, जिसमें नये महापौर चुने जाएंगे।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!