शास्त्री भवन की पार्किंग से कार चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

Edited By Updated: 27 Sep, 2021 11:04 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शहर के मध्य भाग में स्थित शास्त्री भवन की पार्किंग से कार चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शहर के मध्य भाग में स्थित शास्त्री भवन की पार्किंग से कार चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
गाड़ी के चालक ने पिछले सप्ताह ई-प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, अपनी शिकायत में चालक ने बताया कि शास्त्री भवन के अंदर से मारुति सियाज कार चोरी हो गई है जिसका पंजीकरण नंबर डीएल 2C ए जेड 4150 है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पूछताछ कर रही है क्योंकि इमारत की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के पास है। वे मंगलवार को शिकायतकर्ता से पूछताछ करेंगे।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!