फेसबुक के शीर्ष अधिकारी सोमवार को पेश होंगे संसदीय समिति के सामने

Edited By Updated: 28 Nov, 2021 12:46 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) फेसबुक इंडिया के शीर्ष कार्यकारियों (अधिकारियों) के सोमवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की एक समिति के सामने पेश होने की संभावना है।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) फेसबुक इंडिया के शीर्ष कार्यकारियों (अधिकारियों) के सोमवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की एक समिति के सामने पेश होने की संभावना है।

लोकसभा सचिवालय से जारी नोटिस के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने तथा सोशल /ऑनलाइन समाचार मंचों के दुरूपयोग को रोकने के विषय पर फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधियों की राय जानने के लिए सोमवार को बैठक करने वाली है।
इस बैठक में डिजिटल दुनिया खासकर सोशल मीडिया में महिलाओं की सुरक्ष पर चर्चा होगी। नोटिस के अनुसार इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी भी इसी मुद्दे पर समिति के सामने पेश होंगे।

समिति इस विषय पर कई बैठकें कर चुकी है और उसने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!