रात नौ बजे के मुख्य समाचार

Edited By PTI News Agency,Updated: 21 May, 2022 09:22 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) शनिवार रात नौ बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) शनिवार रात नौ बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

अर्थ24 लीड पेट्रोल शुल्क कटौती पेट्रोल 9.5 रुपये, डीजल 7 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, गैस सिलेंडर पर भी मिलेगी सब्सिडी
नयी दिल्ली, ईंधन उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की।

दि54 कांग्रेस पेट्रोल पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती आंकड़ों की बाजीगरी : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद शनिवार को कहा कि सरकार को 'आंकड़ों की बाजीगरी' करने की बजाय पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय के स्तर पर लाना चाहिए।

दि53 मोदी लीड क्वाड सम्मेलन मोदी जापान में क्वाड शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान में क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए लगभग 40 घंटे के अपने प्रवास के दौरान विश्व के तीन नेताओं के साथ बैठक सहित 23 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दि45 लीड राहुल भाजपा राहुल गांधी ने कहा-‘‘अदृश्य ताकतें’’ भारत को खोखला कर रहीं, भाजपा ने किया पलटवार
नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की तरह ही भारत में भी ‘‘अदृश्य ताकतें’’ देश को खोखला कर रही हैं। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए उन्हें "अंशकालिक, अपरिपक्व, असफल नेता" करार दिया तथा कहा कि विदेशी धरती से टिप्पणियां कर कांग्रेस नेता ने देश के साथ विश्वासघात किया है।


दि50 लू उत्तरपश्चिम भारत के हिस्सों में अगले तीन दिन भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद
नयी दिल्ली, लू से झुलस रहे भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अगले तीन दिन कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणाली से क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। वहीं सोमवार को तेज बारिश का अनुमान है।

दि34 अधीर ट्वीट लीड विवाद ट्वीट को लेकर विवाद होने के बाद अधीर ने कहा : अकाउंट हैक हुआ
नयी दिल्ली/कोलकाता, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी उस ट्वीट को लेकर शनिवार को विवाद में घिर गए जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए एक ऐसी पंक्ति का उल्लेख किया गया जिसे 1984 के सिख विरोधी दंगों से जोड़कर देखा जाता है।

दि7 राजीव पुण्यतिथि कांग्रेस सोनिया, राहुल और कई कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भी याद किया।


दि30 दिल्ली अदालत चौटाला दिल्ली की अदालत ने ओमप्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामलों में दोषी करार दिया
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को दोषी करार दिया।
प्रादे88 बिहार लीड आंधी मौत शोक मोदी, शाह ने बिहार में आंधी के कारण 33 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
पटना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों बिहार में आंधी से 33 लोगों की मौत होने पर शोक जताया है।


प्रादे67 अरुणाचल शाह शांति असम-अरुणाचल सीमा विवाद के वर्ष 2023 से पहले सुलझने की उम्मीद: शाह
देवमाली (अरुणाचल प्रदेश), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवाद वर्ष 2023 से पहले सुलझने की उम्मीद है।

प्रादे127 कश्मीर सुरंग दूसरी लीड बचाव अभियान जम्मू कश्मीर सुरंग दुर्घटना: आठ और शव बरामद, मृतकों की संख्या नौ हुई
बनिहाल/ जम्मू, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहने के दो दिन बाद शनिवार को मलबे से आठ और शव बरामद किए गए ,जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि40 ऑस्ट्रेलिया चुनाव लीड परिणाम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने चुनाव में हार स्वीकार की
कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को चुनाव के बाद हार मान ली है। देश में अब अल्पमत की सरकार बनने की संभावना है।

वि37 रूस यूक्रेन लीड मारियुपोल रूस ने मारियुपोल पर पूरी तरह कब्जा करने का दावा किया
पोक्रोव्स्क (यूक्रेन), रूस ने शुक्रवार को मारियुपोल पर कब्जा करने का दावा किया, जो युद्ध में उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत हो सकती है।

वि23 अमेरिका द.कोरिया लीड सैन्य अभ्यास उत्तर कोरिया पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका, दक्षिण कोरिया विस्तारित सैन्य अभ्यास को तैयार
सियोल, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने शनिवार को मुलाकात के बाद कहा कि उत्तर कोरिया के साथ वास्तविक कूटनीति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, ऐसे में वे उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे को रोकने के लिए विस्तारित सैन्य अभ्यास पर विचार करेंगे।

अर्थ2 सीएनजी मूल्यवृद्धि सीएनजी के दाम दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े, दो महीने में कुल 19.60 रुपये की वृद्धि
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को सीएनजी की कीमतों में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके साथ ही पिछले दो महीने में सीएनजी के दामों में 13वीं बार वृद्धि की जा चुकी है।


खेल13 खेल तीरंदाजी कप लीड भारत तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय पुरूष कम्पाउंड टीम ने जीता लगातार स्वर्ण, भारद्वाज को रजत पदक
ग्वांग्जू (दक्षिण कोरिया), भारतीय पुरूष कम्पाउंड तीरंदाजी टीम ने शनिवार को फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फ्रांस को दो अंक से पछाड़कर विश्व कप चरण में लगातार स्वर्ण पदक जीता।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!